Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और अचानक ट्रक ने पिकअप वैन में मार दी टक्कर, 11 लोगों की गई जान, कई जख्मी

Severe Accident : … और अचानक ट्रक ने पिकअप वैन में मार दी टक्कर, 11 लोगों की गई जान, कई जख्मी

Chattisgarh Breaking News, Severe Road Accident, 11 Died : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को इसकी पुष्टि एसडीओपी भाटापारा, सिद्धार्थ बघेल ने की है।

समारोह से लौट रहा था पिकअप वाहन

एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल ने कहा, “पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना भाटापारा (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में हुई।” एसडीओपी के अनुसार, पिकअप वाहन एक समारोह से लौट रहा था, उसी समय अर्जुनी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनमें से कुछ को बेहतर चिकित्सा सहायता के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।”एसडीओपी ने आगे बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates