Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Seizure : जूतों में छिपाया था Gold, 23 महिला यात्रियों से एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने किया सीज, 8 करोड़…

Big Seizure : जूतों में छिपाया था Gold, 23 महिला यात्रियों से एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने किया सीज, 8 करोड़…

National News Update, Hyderabad, Gold Seized : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सूडान से शारजाह के रास्ते पहुंची 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एयरपोर्ट पहुंचीं सभी महिलाओं और उनके सामान की तलाशी लेने पर कुल 14,906.3 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसमें 14,415 ग्राम 22 कैरेट का सोना और 491 ग्राम 24 कैरेट का सोना शामिल था।

जूतों में छिपा रखे थे सोने के गहने

अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग यात्रियों से बरामद मात्रा के आधार पर उनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। यात्रियों ने सोने के गहने अपने जूतों में छिपा रखे थे। यह इस साल एयरपोर्ट पर सोने की सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले सीमा शुल्क अधिकारियों ने 11 जनवरी को दुबई से आए एक यात्री से 33.57 लाख रुपये मूल्य का 583.11 ग्राम सोना जब्त किया था। उसने सेलोटेप वाले मोबाइल कवर में सोने की छड़ें छुपा रखी थीं

Share this:

Latest Updates