Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Flying Object in India : पिछले साल भारत में भी दिखा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, जानिए क्यों अब होगी इसकी जांच

Flying Object in India : पिछले साल भारत में भी दिखा था फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, जानिए क्यों अब होगी इसकी जांच

National International News, China, India : पिछले साल यानी 2022 में भारत के अंडमान-निकोबार आईलैंड में भी एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखा गया था। ये ऑब्जेक्ट उस चीनी बैलून की तरह दिख रहा था, जैसा अमेरिका ने 5 फरवरी को 2023 को साउथ कैरोलिना में मार गिराया था। हालांकि, कोई नहीं जानता था कि अंडमान-निकोबार में दिखा ये ऑब्जेक्ट क्या है। भारत सरकार ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन अब इसकी जांच की जाएगी।

अमेरिका ने मार गिराया था जासूसी बैलून

अमेरिका ने जिस बैलून को मार गिराया था, वो चीन का था और जासूसी कर रहा था। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वो अंडमान-निकोबार आईलैंड में दिखे ऑब्जेक्ट के मामले में जांच करेंगे, जिससे आने वाले खतरों का पता लगाया जा सके। साथ ही सेफ्टी प्रोटोकॉल्स में सुधार किए जा सकें।

बे ऑफ बंगाल के करीब

फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अंडमान-निकोबार आईलैंड में दिखा था। ये आईलैंड बे ऑफ बेंगाल में बने भारत के अहम सैन्य बेस के काफी करीब है। इन सैन्य बेस से मिसाइलों का परीक्षण होता है। इसके साथ ही दोनों आईलैंड मलक्का स्ट्रैट के नजदीक हैं। यहां से चीन और नॉर्थ एशियन नेशन्स को एनर्जी के साथ अन्य सामान सप्लाई किए जाते हैं।

2022 में नहीं हुई थी जांच

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा- फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अचानक ही अंडमान-निकोबार आईलैंड में लोगों को दिखाई दिया था। ये किसी भी इंडियन रडार सिस्टम पर नहीं दिखा था। इसके पहले की हम ये पता करते कि ये ऑब्जेक्ट कहां से आया है या इसे मार गिराना है या नहीं, ये साउथ-ईस्ट ओशन में चला गया।

Share this:

Latest Updates