Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो युवकों को किया Arrest, ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने…

Action : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो युवकों को किया Arrest, ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने…

National News Update, Delhi Police, Maharashtra, Tamilnadu :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से 2 युवकों को Arrest कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकी ट्रेनिग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान खालिद मुबारक और अबुल्ला के रूप में की गई है। खालिद को महाराष्ट्र से, जबकि अबुल्ला को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से स्पेशल सेल को 32 बोर की 2 पिस्तौल भी मिली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों रैडिक्लाइज हैं और आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जा रहे थे।

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खालिद और अबुल्ला पाकिस्तान हैंडलरों के संपर्क में थे और जम्मू कश्मीर के कुछ कंट्टरपंथी युवाओं के साथ आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे। इस बाबत पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल को सूचना थी कि सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथियो से संपर्क साधा जा रहा है। भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए इन दोनों युवकों को पाकिस्तान जाकर हथियारों के प्रशिक्षण लेने को लेकर निर्देश दिया गया था।

Share this:

Latest Updates