Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sensational Crime : गर्लफ्रेंड से दोस्त ने की बात तो इस तरह धड़ से अलग कर कर दिया सिर, प्राइवेट पार्ट को…

Sensational Crime : गर्लफ्रेंड से दोस्त ने की बात तो इस तरह धड़ से अलग कर कर दिया सिर, प्राइवेट पार्ट को…

National Update News, Hyderabad, Crime Story: यह कैसी दोस्ती कि गर्लफ्रेंड से दोस्त ने बात की तो उसे इस दुनिया से ही उठा डाला। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला हैदराबाद से सामने आ रहा है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसकी गर्लफ्रेंड से बात करता था। शख्स की न केवल हत्या की गई, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग किया गया, प्राइवेट पार्ट काटे गए, इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

इस कारण हो गया आग बबूला

पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम 17 फरवरी का ही है। कृष्णा और नवीन दोस्त थे। कृष्णा की गर्लफ्रेंड पहले नवीन की दोस्त थी। शराब के नशे में जब कृष्णा को पता चला कि नवीन अभी भी लड़की को मैसेज कर रहा है, तो वह आग बबूला हो गया।

एक ही कॉलेज से दोनों ने किया था इंटर

जब दोनों शराब पी रहे थे, तब झगड़ा हो गया। कृष्णा ने नवीन की हत्या की। सिर धड़ से अलग किया। प्राइवेट पार्ट काटा। प्रेमिका को मैसेज भेजने वाले हाथों की अंगुलियां भी काट डाली। इसके बाद तस्वीरें ली और गर्लफ्रेंड पर व्हाट्सऐप पर भेज दी। पुलिस के अनुसार, नवीन, आरोपी हरिहर कृष्ण और उसकी प्रेमिका ने दिलसुखनगर के कॉलेज में एक साथ इंटरमीडिएट किया था।

आरोपी तीन माह से अधिक समय से कर रहा था इंतजार

लड़की शुरू में नवीन के साथ रिलेशन में थी, लेकिन कुछ सालों के बाद अलग हो गई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, नवीन फिर भी लड़की के लगातार संपर्क में था, जिससे कृष्णा परेशान हो गया था। आरोपी तीन माह से अधिक समय तक मौके का इंतजार करता रहा। पुलिस ने आरोपी के बयान पर मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates