Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेमेल शादी का बेजोड़ नमूना : 52 की हूं, 21 के लड़के शादी की… मेरी मर्जी

बेमेल शादी का बेजोड़ नमूना : 52 की हूं, 21 के लड़के शादी की… मेरी मर्जी

Mismatch Marriage News  : वह अक्सरहां कहती। मेरा मन क्यों तुम्हें चाहे। इसी चाहत में देखते ही देखते दोनों एक- दूसरे के न सिर्फ करीब आ गए, बल्कि एक-दूजे के हो गए। कहते हैं न दिल लगी दीवार से तो परी क्या चीज है। प्रेम में न तो उम्र की सीमा होती है और न ही कोई अन्य बंधन। इस कहावत को चरितार्थ किया है 52 साल की महिला और 21 वर्ष के युवक ने। बहरहाल इस बेमेल शादी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसपर निगेटिव, पॉजिटिव के अलावा मजाकिया कॉमेंट्स भी जमकर आ रहे हैं।

लो सुन लो बात इन दोनों की…

वीडियो में महिला कहती है…, मुझे इनपर पूरा भरोसा है। तीन वर्ष तक मैंने इन्हें देखा है, समझा है, जाना है, पहचाना है, माना है। इधर, लड़का कहता है, मैंने शादी कर ली है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती, दिल देखा जाता है। इंसान का दिल देखा जाता है। दिल अच्छा तो सब अच्छा।

आंटी आपने तो हद ही कर दी

बहरहाल, दोनों के किस्से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इस पर तरह-तरह के कामेंट आ रहे हैं। एक लिखता है…, हद कर दी आपने। तो एक ने अपनी नाराजगी कुछ इस तरह जताई…, शर्म नहीं आई मां के बराबर महिला से शादी कर। अब दूसरे यूजर की प्रतिक्रिया भी जान लें…, लड़का-लड़की एक समान, जब कोई आदमी बेटी के उम्र के बराबर युवती से दिल लगा सकता है तो कोई इसी उम्र की महिला बेटे के उम्र के बराबर लड़के से शादी क्यों नहीं कर सकती। कलयुग है भाई कलयुग। एक अन्य की कामेंट भी सुन लो…, जब दोनों राजी तो हम क्यों बने पाजी…, जय हो।

Share this:

Latest Updates