Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

New Delhi latest Hindi news : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कईं बड़े नेताओं से मुलाकात की थी।

दिल्ली दौरे पर आए थे राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। राजयपाल का नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गत18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं शिव प्रताप शुक्ला। 

दिल्ली में कई नेताओं से की मुलाकात थी मुलाकात 

इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कईं बड़े नेताओं से मुलाकात की। राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की। साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत अब पूरी तरह स्थिर है। रविवार देर रात  वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकेगी।

Share this:

Latest Updates