Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : … और अचानक इस केमिकल फैक्ट्री में हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर दो लोगों की गई जान, 2 जख्मी 

Tragedy : … और अचानक इस केमिकल फैक्ट्री में हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर दो लोगों की गई जान, 2 जख्मी 

Gujarat Update News, Walsad, Blast, Chemical Factory :  गुजरात के वलसाड जिले अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया से मिल रही खबर के अनुसार, बीती रात एक केमिकल कंपनी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

रात 11 बजे हुआ ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि सरिगाम जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित कंपनी में सोमवार रात करीब 11 बजे ब्लास्ट हुआ। फिलहाल धमाके का कारण पता नहीं चल सका है। वलसाड के SP ने बताया कि पेट्रो केमिकल कंपनी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, इमारत में अलग-अलग तरह के केमिकल रखे होने की वजह से आग बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Share this:

Latest Updates