Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Complaint : एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में यात्री के खाने में मिला कीड़ा, वीडियो शेयर करने के बाद…

Complaint : एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में यात्री के खाने में मिला कीड़ा, वीडियो शेयर करने के बाद…

National News Update, Airindia, Foid, Video : एक यात्री ने एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में सोमवार को अपने फ्लाइट के खाने में मिले कीड़े का वीडियो शेयर किया है। यात्री का नाम महावीर जैन है और वह मुंबई से चेन्नई की यात्रा कर रहे थे। यात्री ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं लगता कि साफ-सफाई का ध्यान रखा गया था। मेरी फ्लाइट एआई671-मुंबई से चेन्नई थी। सीट 2सी।’

एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया में जो कहा…

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर इंडिया ने ट्वीट किया, ‘प्रिय मिस्टर जैन, हमारे साथ उड़ान के दौरान आपके अनुभव को जानकर हमें खेद है। यह सुनने में अच्छा नहीं है। हम प्रक्रिया के हर चरण में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उपायों का सख्ती से पालन करते हैं।’ क्या आप कृपया अपनी यात्रा की तिथि, और सीट संख्या के साथ उड़ान विवरण डीएम कर सकते हैं? हम इसे फौरन समीक्षा और कार्रवाई के लिए हमारी खानपान टीम के सामने रखेंगे।’

संजीव कपूर ने निकाला था गुस्सा

बता दें कि जिस दिन की ये घटना है, उसी दिन, शेफ संजीव कपूर ने नागपुर से मुंबई की उड़ान में असंतोषजनक भोजन परोसे जाने पर एयर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला था। अनुभवी कुकरी शो होस्ट ने अपने भोजन की तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें ठंडा चिकन टिक्का, बहुत कम भरा सैंडविच और एक मिठाई के बारे में बात की गई थी। उन्होंने इस खाने की आलोचना करते हुए कहा था कि क्या वास्तव में भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए।

Share this:

Latest Updates