Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Employment : आयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करनी है तो जल्द करें अप्लाई, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

Employment : आयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करनी है तो जल्द करें अप्लाई, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

Oil India Limited Recruitment 2023: बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी। एक अच्छा मौका। ऑयल इंडिया लिमिटेड में कई ग्रेड के लिए बहाली होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 25 अप्रैल 2023 तक आवेदन करना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह ऑयल इंडिया की ओर से जारी  नोटिफिकेशन को पहले चेक कर लें। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये भर्तियां ग्रेड 3, 5 और ग्रेड 7 पदों पर होनी है। उम्मीदवार संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट oilindia.com पर विजिट कर नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। 187 पदों पर बहाली होनी है।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

योग्यता के लिए संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर सबकुछ डिटेल में दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह  शिक्षा समेत अन्य एलिजिबिलिटी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस और एप्लीकेशन फी

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है।अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसमें सबकुछ विस्तार पूर्वक दिया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़कर चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि अन्य वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

इस तरह करना है अप्लाई

स्टेप 1- इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले ऑयल इंडिया की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- पर्सनल डिटेल्स भरकर सब्मिट कर दें।

स्टेप 4- ऑयल इंडिया का फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 5- फिर फीस भरें और फाइनल सब्मिट पर क्लिक कर दें।

स्टेप 6- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Share this:

Latest Updates