Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : महिला ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला और खुद भी लटक गई फांसी पर… जानिए क्यों?

Murder : महिला ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला और खुद भी लटक गई फांसी पर… जानिए क्यों?

Kolakata News : बंगाल के शांति निकेतन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में एक 18 महीने के शिशु को अपनी जान गंवानी पड़ गई। उसकी मां ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की। आखिर अपने जिगर के टुकड़े को नौ महीने तक अपनी कोख में रखने वाली मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया। जिसने भी इस घटनाक्रम को सुना, दंग रह गया। आइए जानें घटना की सच्चाई…

पति का किसी और महिला से था संबंध, पत्नी रहती थी नाराज

दरअसल, मालती टुडू नाम की इस महिला की शादी सोनाई टुडू से लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया कि शादी से पहले से ही सोनाई का एक महिला का से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी वह इस रिश्ते को बरकरार रखे था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रोकटोक से नाराज सोनाई ने कई बार अपनी पत्नी को मारने की धमकी भी दी थी।

लोगों ने सुनी चीख-पुकार तो मालती की बची जान

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब उन लोगों ने मालती के घर से चीख-पुकार की आवाज सुनी तो सभी उस और दौड़े। वहां पहुंचने पर पाया कि बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि मालती फांसी के फंदे से लटकी हुई। उसे आनन-फानन में उतारा गया, जिससे उसकी जान बची। इधर, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर अस्पताल भेज दिया है। अब जबकि महिला की जान बच गई अपने बच्चे के लिए तड़प रही है।

Share this:

Latest Updates