Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी में बैठा रहा दूल्हा, हर्ष फायरिंग के बाद डर से फरार हो गई दुल्हन,पुलिस ने…

शादी में बैठा रहा दूल्हा, हर्ष फायरिंग के बाद डर से फरार हो गई दुल्हन,पुलिस ने…

UP Update News, Hathras, Harsh Firing, Dulhan Missing : उत्तर प्रदेश के हाथरस में जयमाल समारोह के बाद मंच पर दूल्हा बैठा रहा और हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन डर से फरार हो गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ गिरीश चंद गौतम ने कहा, हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है, उसकी तलाश की जा रही है। हम उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने दुल्हन को पिस्तौल सौंपी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिख रही है, जबकि दूल्हा उसके पास बैठा है।

जिसके नाम पर बंदूक है, उस पर भी मामला दर्ज

पुलिस ने 23 साल की दुल्हन के खिलाफ शादी के दिन जश्न में फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है। हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने कहा कि जिसके नाम पर बन्दूक का लाइसेंस जारी किया गया था, उस पर भी रविवार को मामला दर्ज किया गया है।

रागिनी के हाथ में कोई थमा रहा पिस्तौल

घटना शुक्रवार देर रात की ही बताई जा रही है। गेस्ट हाउस में हुई इस घटना का दुल्हन के एक रिश्तेदार ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और कथित वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति रागिनी के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन को पिस्तौल थमाते हुए दिख रहा है, जिसे जयमाल समारोह के बाद हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates