Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : यूपी के बाहुबली माफिया अतीक अहमद के कई ठिकानों पर ED ने मारी Raid, 13 लोकेशन पर…

Action : यूपी के बाहुबली माफिया अतीक अहमद के कई ठिकानों पर ED ने मारी Raid, 13 लोकेशन पर…

National News Update, UP, Lucknow, ED Action On Bahubali Atique : यूपी का बाहुबली माफिया अतीक अहमद। एक तरफ उसे उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए यूपी पुलिस फिर प्रयागराज ला रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम  ने भी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश में उसके कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। करीब 13 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

इनके घर छापा

अतीक के एकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, सजायाफ्ता वकील खान शौलत हनीफ और फाइनेंसर के घर ED छापा मारा है। पूछताछ जारी है। अतीक अहमद के अकाउंटेंट और वकील समेत कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। लूकरगंज, करेली, कालिंदीपुरम कॉलोनी में ईडी जांच-पड़ताल कर रही है। बजहा में गुलफुल प्रधान के घर भी छापा मारा है।

उधर पुलिस कर रही रिमांड पर लेने की तैयारी

बताया जा रहा है कि यूपी का माफिया और प्रयागराज के धूमनगंज में शूटआउट का मास्टरमाइंड अतीक अहमद आज एक बार फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां उमेश पाल मर्डर केस में उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेने की तैयारी है। 1300 किलोमीटर के सफर में पुलिस काफिले की गाड़ी का खास ध्यान रख रही है और पूरी सुरक्षा के बीच माफिया को प्रयागराज लाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates