Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Court Permits : कल हुई थी गिरफ्तारी,आज ED ने आलोक रंजन को लिया एक दिन की रिमांड पर,होगी गहन.. 

Court Permits : कल हुई थी गिरफ्तारी,आज ED ने आलोक रंजन को लिया एक दिन की रिमांड पर,होगी गहन.. 

Jharkhand News Update, Ranchi, EF, Remand, Alok Ranjan :  एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को पूछताछ के लिए 1 दिन की रिमांड दे दी। कल ही आलोक रंजन को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

22 फरवरी को हुई थी वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले ईडी ने 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था।  21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी। इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि वकील नाम से जाना जाने वाला आलोक रंजन वही व्यक्ति है, जिसे 2019 में झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया था। जब एसीबी ने विभाग के एक जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा के जमशेदपुर स्थित परिसर में छापा मारा था, 2.67 करोड़ नकद बरामद किए थे। यह राशि आलोक रंजन के कमरे से बरामद की गई थी।

Share this:

Latest Updates