Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी  Actress रानी चटर्जी ने शिव तांडव कर सबको कर दिया चकित, जरा आप भी देखिए उनका नया अंदाज

भोजपुरी  Actress रानी चटर्जी ने शिव तांडव कर सबको कर दिया चकित, जरा आप भी देखिए उनका नया अंदाज

Bollywood Pulse, Bhojpuri Actress Rani Chatterjee : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने फैंस के सामने एक नए अंदाज में पेश हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सीरियल के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस तांडव करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने डांस के दौरान हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही अच्छे से मेकअप भी किया हुआ है। एक्ट्रेस  का साड़ी में तांडव देख उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। रानी इस वीडियो में अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किया शिव तांडव का वीडियो

रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-दंगल टीवी शो का एपिसोड जरुर देखना, मस्तमौली 6:30 बस कुछ डर बचे है, आज का एपिसोड मिस न करें। आने वाले एपिसोड मैं इस शिव तांडव के लिए बहुत उत्साहित हूं, राजकुमारी गुस्से में है, अश्विन मास्टर जी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया। वीडियो में रानी गुस्से में लगातार शिव तांडव कर रही हैं और चारों तरफ सूखे पत्ते उड़ रहे हैं। वीडियो में उनका लुक भी काफी शानदार है। एक्ट्रेस बार बार अपने फैंस से आने वाले एपिसोड को देखने के लिए कह रही हैं। साथ ही वह शिव तांडव को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें रानी इन दिनों दंगल टीवी के शो मस्तमौली में नजर आ रही हैं।

Share this:

Latest Updates