Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Foreign News : …और पूर्व ने पूर्व पर कर दिया इतना बड़ा केस,जानिए कौन हैं दो पूर्व…

Foreign News : …और पूर्व ने पूर्व पर कर दिया इतना बड़ा केस,जानिए कौन हैं दो पूर्व…

Foreign News, America, Ex. President Donald Trump : जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब और चुनाव हारने के बाद जब हो गए एक्स तो भी, उनके अंदाज बड़े चर्चित होते रहते हैं। अमेरिका के इस पूर्व राष्ट्रपति ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर 4,097 करोड़ रुपए का केस किया है। उन पर अपने क्लाइंट का भरोसा तोड़ने और ‘द ट्रंप आर्गनाइजेशन’ के साथ किए गए गोपनीय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

दबाव बनाने के लिए है यह मुकदमा

दरअसल, माइकल कोहेन पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ बनाए गए पॉर्न स्टार से जुड़े केस के मुख्य गवाह हैं। उन्होंने जूरी के सामने कई ऐसी जानकारियां दीं, जिनके आधार पर ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क की मैनहैटन कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉ एक्सपर्ट एलेन सी यरोशेफ्स्की का कहना है कि ट्रंप ने कोहेन पर दबाव बनाने के लिए ये मुकदमा दायर किया है।

2018 में जेल जा चुके हैं कोहेन

इसके पहले 2018 में कोहेन को धोखाधड़ी और इलेक्शन कैंपेन में इस्तेमाल होने वाले फंड में गड़बड़ी करने के आरोप में दोषी ठहराए गया था। उन्हें तीन साल की जेल हुई थी। साथ ही जुर्माना भी देना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद वो ट्रंप के आलोचकों में गिने जाने लगे।

Share this:

Latest Updates