Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : देवघर एम्स में लगी भयंकर आग, निर्माणाधीन बिल्डिंग के निचले हिस्से में…

Fire : देवघर एम्स में लगी भयंकर आग, निर्माणाधीन बिल्डिंग के निचले हिस्से में…

Jharkhand Update News, Deoghar AIIMS Building Caught Fire : झारखंड में देवघर स्थित एम्स में गुरुवार को भयंकर आग लग गई। आग बी ब्लॉक बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस अगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड देवघर की टीम पहुंची। अब आग पर काबू पा लिया गया है।

कचरे के अंबार में लगी आग

एम्स के जिस हिस्से में आग लगी, वह निर्माणाधीन है। वहां बड़ी संख्या में कचरे का अंबार पड़ा हुआ था। आग इसी कचरे के अंबार में लगी। वहां प्लास्टिक सहित कई ज्वलनशील वस्तुएं थी, जिस वजह से आग काफी तेजी से भड़का। इस दौरान ओपीडी के लिए आए मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की आशंका

आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। नुकसान के बारे में आकलन किया जाएगा। घटना के दौरान एम्स में इलाज कराने आए मरीजों और अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन अगजनी की जांच पड़ताल में जुट गया है। प्राथमिक जांच के बाद कहा जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।

Share this:

Latest Updates