Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Crime : दून एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने किशोरी को बाथरूम में चलने को कहा, इसके बाद…

Big Crime : दून एक्सप्रेस में पैंट्री कार मैनेजर ने किशोरी को बाथरूम में चलने को कहा, इसके बाद…

Dhanbad News : हावड़ा से ऋषिकेश जा रही 13009 दून एक्सप्रेस में सोमवार की रात पैंट्री कार के मैनेजर ने एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे पूर्व मैनेजर ने किशोरी पर बाथरूम में चलने का दबाव बनाया, परंतु उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बोगी के अन्य यात्री जाग गए। इधर, जब उस घटना की जानकारी उसकी मां को मिली तो उसने ट्रेन पर ही आरोपित की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद की कहानी सुने…

गया जा रही थी पीड़िता, अलग- अलग बोगी में थीं मां-बेटी

पीडि़ता की मां ने बताया कि अपनी बेटी के साथ वह दून एक्सप्रेस से हावड़ा से गया जा रही थीं। एक कोच में टिकट नहीं मिलने से दोनों स्लीपर के अलग-अलग कोच में थीं। देर रात जब लगभग सभी यात्री सो गए तो धनबाद के आसपास पैंट्री कार के मैनेजर ने नींद की हालत में धनबाद स्टेशन के आसापास किशोरी के साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की आंख खुली तो पैंट्री कार मैनेजर किशोरी पर बाथरूम चलने के लिए दबाव बनाने लगा। इस बीच ट्रेन धनबाद से आगे निकल चुकी थी।

गया में गिरफ्तार हुआ मैनेजर, भेजा गया जेल

इधर, शिकायत मिलने पर रेल पुलिस ने आरोपित पैंट्री कार के मैनेजर देवेंद्र पाल को गया में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आवश्यक पूछताछ और पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद दोनों को दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

Share this:

Latest Updates