Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Fraud : झारखंड के देवघर को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज बता महिला से ऐंठ लिए आठ लाख

Big Fraud : झारखंड के देवघर को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज बता महिला से ऐंठ लिए आठ लाख

Deoghar News : अपराध की प्रकृति की कोई सीमा नहीं होती। कई मामलों में यहां अपने ही अपनों को ठग रहे हैं। हाल ही में बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां आंध्र प्रदेश की महिला पत्रकार से दिल्ली में सस्ते दाम में चार पहिया वाहन दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। और तो और ठगों ने इस ठगी में एक नया नुस्खा अपनाया है। महिला को धोखे में रख झारखंड के देवघर को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज बताकर एक होटल में ठहराया और स्वयं गायब हो गए। आइये घटना को और नजदीक से जानें…

दिल्ली में सस्ते दाम में फार्च्यूनर दिलाने का दिया था झांसा

दरअसल, इस ठगी का शिकार महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली ज्योत्सना है, जो खुद को पत्रकार बताती हैं। उन्हें एक परिचित ने दिल्ली में सस्ते दाम में फार्च्यूनर दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद महिला उस परिचित और उसके साथ के तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ एक चारपहिया वाहन से दिल्ली के लिए निकल पड़ी। इस बीच मंगलवार की रात सभी झारखंड के देवघर पहुंचे, परंतु महिला को बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच चुके हैं। यहां का माहौल अभी ठीक नहीं है, यह कहकर महिला को होटल में ठहरा दिया गया। उससे कहा गया कि हमलोग सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही चारों ने महिला को समझा-बुझाकर रुपये से भरा बैग गाड़ी में ही रखवा लिया। फिर क्या हुआ आगे सुनिए…

सुबह नींद खुली तो न ही गाड़ी दिखी और न ही चारों लोग

सुबह जब महिला की नींद खुली तो उसे न तो वे लोग कहीं दिखे और न ही गाड़ी ही दिखी। मोबाइल से बात करनी चाही तो संपर्क नहीं हुआ। तब महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने आंध्र प्रदेश के एक वरीय पुलिस पदाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने देवघर पुलिस से संपर्क साधा। बहरहाल, नगर थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Share this:

Latest Updates