Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Salman Khan Said : भाई मैं दूसरों के लिए हूं…तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं…

Salman Khan Said : भाई मैं दूसरों के लिए हूं…तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं…

Bollywood update, Bollywood News : अभिनेता कहें, एंकर कहें, गायक कहें…,आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज किया है। इसमें आयुष्मान का लुक देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ रहा है। टीजर में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर फोन पर बात करते हुए कहते हैं, ‘हैलो मैं पूजा बोल रही हूं, आप कौन?’फिर फोन की दूसरी तरफ से आवाज आती है, ‘मैं बोल रहा हूं।’ पूजा कहती हैं कि ओह भाई जान… ईद नहीं आई तुम आ गए।’ फिर दूसरी तरफ से आवाज आती है, ‘भाई मैं दूसरों के लिए हूं…तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं। अब तक कुंवारा हूं। तुम्हारे चक्कर में जरा सी भी शादी नहीं की मैंने। सुना है इस बारी में पूजा होगी। चेहरा कब दिखा रही हो?’ पूजा आगे क्या कहती है, जानिए…

अभी ईद का चांद देख लो, चेहरा 7 जुलाई को देखना

सलमान खान के सवाल पर पूजा जोर से खिड़की खोलते हुए कहती है, ‘ये देखो वीडियो कॉल उठाओ। ओह लाइट चली गई। अभी ईद का चांद देख लो… मेरा चेहरा 7 जुलाई को देखना। फिर भाई जान कहते हैं, ‘औरतों ने मुझे हमेशा ही अंधेरे में रखा है, मैं कुंवारा ही बैटर हूं।’ इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी जान के साथ ईदी देने आई है पूजा ड्रीमगर्ल। स्वागत नहीं करोगे इनका? पूजा क्यों कहती है, मेरा चेहरा 7 जुलाई को देखना। आखिर क्या है सात जुलाई के सीक्रेट, बताते हैं..

7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ड्रीम गर्ल 2

बहरहाल, ड्रीम गर्ल 2 के इस मजेदार टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म देखने के लिए लोगों का एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। वहीं, टीजर में सलमान खान की आवाज ने भी फैंस की दिलचस्पी खासी बढ़ा दी है। कुछ ही घंटे पहले रिलीज किए इस टीजर को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं, इस पर कमेंट कर फैंस आयुष्मान की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हो रही है।

Share this:

Latest Updates