Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Salute Deepika : विंग कमांडर दीपिका बनीं वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी

Salute Deepika : विंग कमांडर दीपिका बनीं वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी

New Delhi, national news : राजस्थान निवासी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। दीपिका को यह पुरस्कार उनके अदम्य साहस के लिए इसी गुरुवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रदान किए। वायु सेना में हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर आखिर दीपिका ने ऐसा किया कि उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया, आइए जानें…

दीपिका ने बचाई महिलाओं बच्चों सहित 47 की जान…

भारतीय वायुसेना के अनुसार दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान के दौरान अथक कार्य किया। पानी के प्रचंड वेग के बीच आठ दिनों तक चले बचाव कार्य के दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जानें बचाईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।

कुल 58 पुरस्कारों में से 57 वायुसेना के नाम

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अन्य अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार दिए। इस दौरान वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये। जिन कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, उनमें 57 वायुसेना से और एक सेना से है।

Share this:

Latest Updates