Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : चलते-चलते 200 फीट गहरी खाई में गिर गया सेना का वाहन, 2 जवानों की गई जान, 2 जख्मी

Tragedy : चलते-चलते 200 फीट गहरी खाई में गिर गया सेना का वाहन, 2 जवानों की गई जान, 2 जख्मी

National News Update, Jammu Kashmir, Rajauri : शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां सेना की एंबुलेंस चलते चलते सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं 2 जवान घायल हो गए। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और जवानों के शव और घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को सेना के अस्पताल राजौरी रेफर किया गया है। उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई है।

सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास केरी सेक्टर में हुआ है।

Share this:

Latest Updates