Dhanbad sports news, Dhanbad open tennis tournament : रोहित लाला, गुल, रोशन व आकाश कुमार ने धनबाद क्लब में चल रहे विक्रम वोरा मेमोरियल धनबाद ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है सेमीफाइनल मैच कल सुबह 7:00 से खेला जाएगा। आज खेले गए मैचों में संतोष ने सुजल को 8-0 , संतोष ने शुभम को 8-0 रोशन ने सुजल को 8-0 , रोशन सुरेश को 8-4 सुजल ने सुरेश 8-2 एवं सुरेश में शुभम को 2-1 से हराया . ग्रुप बी के मैच में रोहित लाला ने जितेंद्र को 8-5, रोहित ने संदीप को 8-2 एवं रोहित ने कंचन को 8-1 से हराया। मैच के दौरान अनिल सिंह, बीके सिन्हा ,कुबेर सिंह, राकेश सिन्हा मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका मोहम्मद रफीक शहरयार आदि निभा रहे हैं टूर्नामेंट के आयोजन में मीडिया मैनेजर राकेश सिन्हा जगजीत सिंह डांग अनिल सिंह एवं जितेंद्र गुटगुटिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।





