Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : गोल्डन टेंपल के हेरिटेज स्ट्रीट पर अचानक हो गया धमाका, 5 श्रद्धालु जख्मी, आज फॉरेंसिक टीम…

Blast : गोल्डन टेंपल के हेरिटेज स्ट्रीट पर अचानक हो गया धमाका, 5 श्रद्धालु जख्मी, आज फॉरेंसिक टीम…

National News Update, Punjab, Amritsar, Blast in Golden temple Premises : शनिवार को किक मध्यरात्रि के बाद के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के हेरिटेज स्ट्रीट पर ब्लास्ट हुआ। इससे सारागड़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगे कांच के टुकड़े चारों तरफ फैल गए। 5 से 6 श्रद्धालुओं को चोट लगी। चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच शुरू हो गई। लोगों में धमाके को आतंकी हमले से मिला कर देखा जाने लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही जांच में पुलिस ने साफ कर दिया कि यह कोई हमला नहीं है, एक हादसा है। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई। रविवार को फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी।

दूसरे राज्य से आई थीं टूरिस्ट लड़कियां

 तकरीबन 12 बजे लोग हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। पास में ऑटो से दूसरे राज्य की करीब 6 टूरिस्ट लड़कियां आई थीं, जिन पर कांच गिरा। साथ ही पास के बेंच पर एक युवक सो रहा था, जिसकी टांग में कांच का बड़ा टुकड़ा लगा और वह घायल हो गया। एक अन्य शख्स के भी बाजू पर मामूली चोट आई।

Share this:

Latest Updates