Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic Accident : बारातियों को ले जा रही बस में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौके पर ही गई जान

Tragic Accident : बारातियों को ले जा रही बस में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौके पर ही गई जान

UP Update News, Jalon, Bus Accident, 5 Died On Spot : रविवार को उत्तर प्रदेश के जालौन से अत्यंत त्रासदी भरी बस एक्सीडेंट की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले में स्थित माधवगढ़ इलाके में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 40 बारातियों को ले जा रही बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई है।  17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना

बारात रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम मढेरा से रामपुरा गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही शादी में मातम पसर गया है। पुलिस ने घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतकों की पहचान कुलदीप (36), सिरोभान (65), रघुनंदन (46), करण सिंह (34) और विकास (32) के रूप में हुई है।

बस की छत टूट कर अलग हो गई

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्राम गोपालपुरा के पास की घटना घटी। भिड़त के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर बस खंती में जा पलटी। हादसे के बाद बस की छत टूटकर अलग हो गई। दुर्घटना में  हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates