Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Merry Moment : लंबे अरसे के बाद ननिहाल जा रहे CM हेमंत सोरेन, ममेरे भाई की शादी में सपरिवार होंगे शामिल

Merry Moment : लंबे अरसे के बाद ननिहाल जा रहे CM हेमंत सोरेन, ममेरे भाई की शादी में सपरिवार होंगे शामिल

Jharkhand Update News, Ranchi, Saraikela, CM Visit To Maternal Grandfather Home : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंबे समय के बाद ननिहाल जाएंगे। जानकारी के अनुसार, मामा लखीचरण किस्कू के बेटे धरम किस्कू की शादी 22 मई को है। इस शादी में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन सपरिवार चांडिल जाएंगे। शादी की पार्टी 23 मई को होगी। बताया जाता है कि वहां चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिले के डीसी अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के ननिहाल चांडिल प्रखंड के धादकीडीह गांव पहुंचे। 

हेलीपैड स्थल और गांव के रास्तों का किया मुआयना

धादकीडीह में पदाधिकारियों ने हैलीपैड स्थल और गांव के रास्तों का मुआयना किया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, सुकराम हेम्ब्रम, दिलीप किस्कू, लखीचरण किस्कू समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates