Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Effort : CM हेमंत सोरेन ने की पहल, मणिपुर से सुरक्षित लौट रहे झारखंड के 34 स्टूडेंट, 22 का टिकट कंफर्म 

Effort : CM हेमंत सोरेन ने की पहल, मणिपुर से सुरक्षित लौट रहे झारखंड के 34 स्टूडेंट, 22 का टिकट कंफर्म 

Jharkhand Update News, Ranchi, Students In Manipur, Coming Back Safely : मणिपुर में झारखंड के फंसे विद्यार्थियों की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विषय में शीघ्र तत्परता दिखाते हुए सभी विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। निर्देश के आलोक में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी कराई जा रही है।

22 विद्यार्थियों का टिकट कंफर्म

श्रम विभाग की ओर से संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में मणिपुर में फंसे 34 छात्रों की लिस्ट प्राप्त हुई है। इसे साझा किया गया है। सभी अलग-अलग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा हैं। 34 में से 22 विद्यार्थीयों का टिकट सोमवार को श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से कन्फर्म कर दिया गया है। ये सभी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एवं आईआईटी-टी मणिपुर में पढ़ते हैं। 

श्रम विभाग के इन नंबरों पर अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188,0651-248202 एवं व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates