Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसा भी होता है : वरमाला के बाद दुल्हन ने ऐसा किया कि बेचारे दूल्हे राजा बैरंग…

ऐसा भी होता है : वरमाला के बाद दुल्हन ने ऐसा किया कि बेचारे दूल्हे राजा बैरंग…

Jharkhand Update News, Jamtara, Dulhan Rejected Dulha After Varmala : शादी विवाह से संबंधित कभी कभार कई ऐसी खबरें सामने आती है जिन से समाज की दिशा और दशा का पता चलता है। सामान्य रूप से शादी के दिन तो दूल्हा-दुल्हन खुश रहते हैं। अगले दिन नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। लेकिन, अगर शादी के दिन वरमाला के बाद लड़की शादी से इनकार कर दे तो दूल्हे राजा की मन:स्थिति क्या हो सकती है, यह आसानी से समझा जा सकता। ऐसा ही हुआ है झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटाड़ में। 8 मई को शादी थी और बारात बंगाल में हावड़ा के दानकुनी से आई थी।

गहने कम लाने की बात तो दूल्हे को नापसंद करने का सवाल

बताया जाता है कि वर पक्ष की ओर से कम गहने लाने से दुल्हन नाखुश हो गई और वरमाला के बाद मंडप में ही शादी से इनकार कर दिया। मान-मन्नवल के बाद भी लड़की पक्ष नहीं माना और बेचारे दूल्हे राजा को बैरंग लौटना पड़ा। वैसे दुल्हन पक्ष का तर्क है कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं आया, क्योंकि उसकी उम्र लड़की की तुलना में बहुत अधिक है। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि वधू पक्ष गहनों की वजह से नाराज हो गया था। इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

Share this:

Latest Updates