Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Effect Of Cyclone : ‘मोचा’ साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना नहीं, 14 मई तक बढ़ता जाएगा टेंपरेचर और…

Effect Of Cyclone : ‘मोचा’ साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना नहीं, 14 मई तक बढ़ता जाएगा टेंपरेचर और…

Jharkhand Update News, Ranchi, Effect of Cyclone Mocha in Jharkhand : चंद दिनों से नए साइक्लोन मोचा (Mocha) की चर्चा मौसम वैज्ञानिकों की ओर से लगातार की जा रही है। कई राज्यों में इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके असर को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। झारखंड के मौसम विभाग ने भी यहां इसके पड़ने वाले असर की जानकारी दी है। रांची मौसम केंद्र का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार से गुरुवार के बीच एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस चक्रवाती तूफान को ‘मोचा’ नाम दिया गया है। कल यानी गुरुवार से इसका असर दिख सकता है। स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि झारखंड में इसके असर की संभावना बहुत कम है या नहीं के बराबर है।

12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में अधिक असर

11 मई तक यह चक्रवात उत्तर-पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ सकता है। बाद में बांग्लादेश-म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। बताया जाता है कि इसे देखते हुए मछुआरों और नौका संचालकों को 12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

तापमान में नहीं आएगी कमी

रांची मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में इस चक्रवात के असर की संभावना कम है। अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

गोड्डा में तापमान 43 डिग्री पार

देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है। गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री के पार हो गया है। दो-तीन दिनों से ऐसी ही स्थिति है।

Share this:

Latest Updates