Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : इस लॉज में अचानक लग गई भयंकर आग, जलकर 10 लोगों की गई जान, इतने लोगों को किया गया रेस्क्यू

Severe Fire : इस लॉज में अचानक लग गई भयंकर आग, जलकर 10 लोगों की गई जान, इतने लोगों को किया गया रेस्क्यू

Foreign News, New Zealand, Wellington, Fire In Lodge, 10 People Died : इंटरनेशनल मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में  एक लॉज में अचानक भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 10 लोगों की जान चली गई है। लॉज में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लॉज में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

92 कमरे हैं इस लॉज में

वेलिंगटन सिटी काउंसिल के प्रवक्ता रिचर्ड मैकलीन के मुताबिक, इमारत में कई बुजुर्ग लोग थे, जो आग लगने के बाद फौरन वहां से भाग गए। कई लोगों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में लोफर्स लॉज है। लॉज में  92 कमरे हैं। बताया जा रहा है कि यह शहर का सबसे सस्ता लॉज है। इस लॉज के पास में ही वेलिंगटन अस्पताल है, जहां घायलों को भर्ती कराया गया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग वेलिंगटन के लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Share this:

Latest Updates