Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ration By Wrong Means : रांची में गलत तरीके से राशन ले रहे तो सावधान हो जाइए, घर में जाकर छापामारी….

Ration By Wrong Means : रांची में गलत तरीके से राशन ले रहे तो सावधान हो जाइए, घर में जाकर छापामारी….

Jharkhand Update News, Ranchi, Ration card, Raid To Search , Be Fined, Appeal Surrender : राशन गरीबों के लिए होता है। अमीरों के लिए नहीं। अगर गलत तरीके से अमीर राशन लेंगे, तो गरीबों का हक मारा जाएगा। इसलिए झारखंड की राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने इसे लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। मिली शिकायतों की जांच के साथ घर-घर जाकर भी राशन कार्डधारकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस कार्य के लिए विशेष टीम का भी गठन किया जाएगा।

जिला प्रशासन के सर्वे के अनुसार, 22135 हजार ऐसे लोग हैं, जो पात्र नहीं होने पर भी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। 

जांच के लिए बनेगी स्पेशल टीम, डीलरों को बनाया जाएगा जवाबदेह

बता दें कि पिछले एक साल से जिला प्रशासन संपन्न लोगों से राशन कार्ड सरेंडर करने को कह रहा है। अब तक 4 हजार लोगों ने ही राशन कार्ड सरेंडर किया है। जिला प्रशासन ने यह तय किया है कि अपात्र लोगों के पास राशन कार्ड मिलने के बाद उन पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। जब से राशन का उठाव किया जा रहा है, उस समय से अनाज की बाजार दर के साथ 10 प्रतिशत ब्याज की राशि जुर्माने में वसूली जाएगी। अपात्र लोग गरीबों का राशन नहीं ले सकें, इसके लिए अब डीलरों को भी जवाबदेह बनाया जाएगा। डीलरों को राशन देते समय संपन्न लोगों की पहचान करनी होगी। किसी पर संदेह होने पर इसकी जानकारी भी संबंधित पदाधिकारियों को देना होगा।

Share this:

Latest Updates