Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Firecrackers Factory : बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की गई जान, 3 जख्मी

Firecrackers Factory : बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की गई जान, 3 जख्मी

West Bengal News Update, Mald, Blast In Illegal Crackers Factory, One Died, 3 Injured : मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह फैक्ट्री इंग्लिश बाजार नगर पालिका के राठबाड़ी इलाके में स्थित है। इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई, इससे तीन अन्य लोग घायल हो गए। संकरा रास्ता और इलाके में भीड़ होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शिकायत पर ध्यान नहीं देता स्थानीय प्रशासन

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वे काफी समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री की शिकायत कर रहे थे और उनकी शिकायतों को स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आसपास के क्षेत्र में इसी तरह के अवैध कारखाने हैं।

1 सप्ताह में तीसरी घटना

पश्चिम बंगाल में सात दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। 16 मई को पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए एक बड़े विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 21 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट में एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Share this:

Latest Updates