Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action Again : BSF के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को एक बार फिर मार गिराया, मादक पदार्थों की बड़ी खेप…

Action Again : BSF के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को एक बार फिर मार गिराया, मादक पदार्थों की बड़ी खेप…

National News Update, Amritsar, Pakistani Drone Destroyed By BSF Jawans: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी सीमा सुरक्षा बल (BSG) के जवानों ने एक हफ्ते से भी कम समय में पाकिस्तान के पांचवें ड्रोन को धराशायी कर दिया। पंजाब में सीमा पर मादक पदार्थों की एक खेप जब्त की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 22 मई को रात करीब 9 बजे सतर्क बीएसएफ के जवानों ने इलाके में संदिग्ध पाक ड्रोन की आवाज सुनी।

बजवानों ने पाक ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की और इसे मार गिराया।

क्षेत्र की ली तलाशी 

इसके बाद क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) बरामद किया, इसमें 2.1 किलोग्राम नशीले पदार्थों के दो पैकेट थे। नशीले पदार्थों को लोहे के छल्ले से ड्रोन से जोड़ा गया था। तस्करों को इसकी जानकारी देने के लिए खेप के साथ एक छोटी मशाल भी जुड़ी हुई थी। 19 मई के बाद से पंजाब सीमा पर ड्रोन को रोकने की यह पांचवीं घटना है।

Share this:

Latest Updates