Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : देखते ही देखते पेड़ से जा टकराई हाई स्पीड पिकअप, 3 लोगों की गई जान, 8 जख्मी, सभी लौट रहे थे…

Accident : देखते ही देखते पेड़ से जा टकराई हाई स्पीड पिकअप, 3 लोगों की गई जान, 8 जख्मी, सभी लौट रहे थे…

UP Update News, Gorakhpur, Pickup Collided Tree, 3 People Died, 8 Injured : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गुरुवार को अत्यंत दुखद खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिल रही है कि यहां गोला थाना इलाके के गोपालपुर-मल्हानपर मार्ग पर परासिया रावत गांव के पास देखते ही देखते अचानक एक हाई स्पीड पिकअप खंभे से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

तुरंत अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोला थाना इलाके में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामलखन 75 वर्ष, किशन 14, अक्षय 65 वर्ष के रूप में हुई है।

Share this:

Latest Updates