Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने क्षेत्र के चापाकलों की पूरी जानकारी विशेष पदाधिकारी से मांगी

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने क्षेत्र के चापाकलों की पूरी जानकारी विशेष पदाधिकारी से मांगी

Jamshedpur news : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चापाकलों और इसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कितने चापाकल अधिष्ठापित है? इनमें से कितने चापाकल खराब हैं और इस वर्ष गरमी के मौसम तक में कितने चापाकलों की मरम्मती की गयी है इसकी संपूर्ण जानकारी मांगी है। विधायक राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से चापाकलों का स्थल सहित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि भीषण गरमी में लोगों को पेयजल की आवश्यकता बढ़ जाती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक राय से शिकायत की है कि कई चापाकल खराब हैं। इसको संज्ञान में लेकर राय ने इस संबंध में जानकारी मांगी है, ताकि खराब चापाकलों की मरम्मती हो सके और लोगों को गरमी में पानी की आवश्यकता पूर्ण हो सके।

Share this:

Latest Updates