Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

No One Like Dhoni : इस दीवाने ने एमएस धोनी को ऐसा गिफ्ट दिया कि…

No One Like Dhoni : इस दीवाने ने एमएस धोनी को ऐसा गिफ्ट दिया कि…

National News Update, New Delhi, Dhoni Fan Rare Gift, Dhoni Admired, Video Viral : टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन, वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार और रांची के राजकुमार एमएस धोनी की पापुलैरिटी जैसी पहले थी, आज भी बनी हुई है। उनके प्रति उनके चाहने वालों की दीवानगी की मिसाल रह-रह कर हमारे सामने आती रहती है। अब एक नयी मिसाल सामने आई है। सोशल मीडिया से जानकारी मिल रही है कि धोनी के एक फैन ने हाल में उन्हें चेपॉक स्टेडियम का एक मिनी मॉडल गिफ्ट में दिया, जो धोनी को बेहद पसंद आया। इस पर धोनी का रिएक्शन अब ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को एमएस धोनी एफसी नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में धोनी को अनोखे उपहार पर सरप्राइज्ड होते देखा जा सकता है। वीडियो में वह मुस्कुराते नजर आते हैं और उनकी नजर स्टेडियन के इस मिनी मॉडल से हटती ही नहीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइटें बंद होने की वजह से स्टेडियम की रोशनी जगमगा रही होती है और धोनी के चेहरे पर भी वहीं चमक नजर आ रही होती है। वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया है, एमएस धोनी का क्रेज एक अलग ही लेवल पर है।

फैंस का एक से बढ़कर एक रिएक्शन

वीडियो पर धोनी के फैंस जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन विकेट के पीछे धोनी को खड़ा करें, तो ये आर्ट पूरा होगा।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए लोग चाहते हैं कि वह कभी रिटायर न हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या कमाल है।’

Share this:

Latest Updates