Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : ऐसा भीषण हादसा कि मौके पर ही चली गई 7 स्टूडेंट्स की जान …

Tragedy : ऐसा भीषण हादसा कि मौके पर ही चली गई 7 स्टूडेंट्स की जान …

Assam News Update, Guwahati, Severe Road Accident, 7 Students Died : असम के गुवाहाटी से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके में रविवार की मध्य रात्रि के बाहर एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों कु स्पॉट डेथ हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कॉर्पियो में सवार थे 10 लोग

बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो कार में 10 लोग सवार थे। इनमें से 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस फौरन वहां पहुंच गई थी, लेकिन छात्रों की जान नहीं बचाई जा सकी।

ड्राइवर ने खो दिया नियंत्रण

सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग छात्र हैं। यह हादसा जलुकबारी इलाके में हुआ है। ये छात्र एक स्कॉर्पियो कार में यात्रा कर रहे थे। सड़क दुर्घटना स्कॉर्पियो कार के चालक के गाड़ी पर कंट्रोल खो देने के बाद हुई। जिसके बाद स्कॉर्पियो जलुकबारी फ्लाईओवर रोड पर खड़ी एक पिकअप वैन से टकराने के बाद एक डिवाइडर से टकरा गई।

Share this:

Latest Updates