Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat : PM  मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट को दी पहली वंदे भारत ट्रेन, 5 घंटे में तय करेगी 411 केएम दूरी

Vande Bharat : PM  मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट को दी पहली वंदे भारत ट्रेन, 5 घंटे में तय करेगी 411 केएम दूरी

National News Update, Assam, Guwahati, First Vande Bharat Train In North East :  सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट की पहली और देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। PM इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। यह ट्रेन असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी, जो 411 किलोमीटर की दूरी साढ़े 5 घंटे में तय करेगी।

नार्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM ने कहा कि आज नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा- ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है। तीसरा- मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है।

 मोदी ने खास क्या-क्या कहा

  1. बीते 9 साल नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल ही देश को आजाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हजारों साल पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे उदार लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।
  1. 2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के लिए रेलवे का बजट 2500 करोड़ रुपए था। अब यह 10.000 करोड़ से ज्यादा है। जल्द ही पूर्वोत्तर के सभी हिस्से ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। उस पर 1 लाख करोड़ खर्च रुपए किए जा रहे हैं।
  1. वंदे भारत एक्सप्रेस कामाख्या मंदिर, असम में मानस टाइगर रिजर्व, मेघालय में शिलांग, चेरापूंजी और अरुणाचल प्रदेश में तवांग जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़कर बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा देगी।

Share this:

Latest Updates