Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder: 22 साल की लड़की की खून से लथपथ डेड बॉडी, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, दिल्ली पुलिस ने…

Murder: 22 साल की लड़की की खून से लथपथ डेड बॉडी, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, दिल्ली पुलिस ने…

National News Update, New Delhi, Girl Brutally Murdered: ऐसी निर्मम हत्या कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देश की राजधानी दिल्ली में 22 साल की एक लड़की की खून से लथपथ डेड बॉडी मंगलवार को मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत मजनूं का (Majnu ka Tila) इलाके के एक घर से इस लड़की की डेड बॉडी पुलिस को मिली है। मृतक लड़की की पहचान 22 साल की मनीषा छेत्री के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के सफदरजंग (Safdarjung) इलाके की रहने वाली है। 

महिला ने फोन कर पुलिस को दी जानकारी

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सपना नाम की एक महिला ने फोन कर सुबह 7 बजे घटना की जानकारी दी। सपना के घर पार्टी थी। कल रात जिसमें एक लड़का और दो और लड़कियां मौजूद थीं। तभी कुछ झगड़ा हुआ और फिर लड़की को चाकू मारे गए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी और मृतक लड़की दोनों इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अंतर्गत शादियों की पार्टियों में काम करते थे।

Share this:

Latest Updates