Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और देखते ही देखते रोड पर खड़ी बोलेरो पर पलट गया ट्रक, 7 की गई जान, 2 जख्मी

Severe Accident : … और देखते ही देखते रोड पर खड़ी बोलेरो पर पलट गया ट्रक, 7 की गई जान, 2 जख्मी

Madhya Pradesh Update News, Sidhi, Severe Road Accident, Truck Inverted On Bolero Standing On Road, 7 People Died : गुरुवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया। हादसे में 7 लोगों की स्पॉट डेथ हो गई और 2 जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सीधी के टिकरी मार्ग में बरम बाबा क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक गड्ढे में फंस कर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसकी चपेट में बोलेरो आ गई। इस बोलेरो में सवार लोग कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव जा रहे थे, सभी एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

तत्काल घायलों को भेजा गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share this:

Latest Updates