Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पिशाचिनी दुल्हन : शादी के 2 दिन बाद ही ऐसा कर डाला कि रूह में आ जाए तूफान

पिशाचिनी दुल्हन : शादी के 2 दिन बाद ही ऐसा कर डाला कि रूह में आ जाए तूफान

Bihar Update News, Gaya, Dulhan Murdered Dulha After 2 Days Of Marriage : ऐसी दुल्हन को क्या नाम दया जाए, जो शादी के 2 दिन बाद ही दूल्हे अशोक कुमार को मौत के घाट उतरवा देती है। वह भी अपने रिलेशन के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध की वजह से। ऐसा था तो शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। ऐसी दुल्हन को पिशाचीनी दुल्हन कहना ही सही होगा। उसने शादी के 2 दिन बाद ही ऐसा कर डाला कि सुनने वाले की रूह में तूफान आ जाए। विधि का विधान देखिए जिस व्यक्ति ने दूल्हे को मौत के घाट उतारा, उसके कुछ दिन बाद सड़क के किनारे उसकी भी डेड बॉडी पाई गई। मामला बिहार के गया जिले का है। 

पुलिस के सामने दुल्हन ने कुबूल किया

बताया जाता है कि दुल्हन रेवती कुमारी ने पुलिस से पूछताछ में सारा सच उगल दिया, जिसमें पता लगा कि दुल्हन का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था, इसीलिए उसने मौसेरे बहनोई के जरिए दूल्हे की हत्या करवा दी। हैरानी की बात तो ये है कि 6 जून को मौसेरे बहनोई का भी शव बरामद किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई।

एसएसपी ने इस तरह किया मामले का खुलासा

इस हत्याकांड का खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने किया है। उन्होंने बताया कि जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकडाही गांव के अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी। शादी कर 30 मई को अशोक कुमार अपनी दुल्हन के साथ घर पहुंचा। उसके बाद शादी की रस्म (चौठारी) थी। उसी दिन 31 मई की देर शाम अशोक कुमार लापता हो गया। एसएसपी ने बताया कि मृतक अशोक कुमार के भाई धर्मेंद्र कुमार ने गुरूआ थाना पुलिस को बताया कि किसी दोस्त के फोन आने पर वह 31 मई की देर शाम बाहर निकला जो फिर वापस लौटकर नहीं आया। अगले दिन 1 जून को अशोक का शव मिला, जिस पर किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था।

लड़की को मौसेरे बहनोई सेठा अवैध संबंध

एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व में टेक्निकल सेल और पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू हुई। जांच में खुलासा हुआ कि दुल्हन रेवती कुमारी का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध था। शादी के बाद के रस्म के दिन ही दुल्हन ने अपने पति की हत्या की साजिश की पूरी कहानी रच डाली थी। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या को करवाई थी। पति अशोक कुमार यह जान चुका था कि उसकी पत्नी का उसके मौसेरे बहनोई से अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग चल रहा है। अशोक कुमार का शव 1 जून को बरामद किया गया था।

मौसेरे बहनोई का भी शव मिला

हैरानी की बात ये है कि 6 जून को महिला के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है। इस शव पर किसी प्रकार का कोई जख्म का निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाई है, पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates