Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : बांदीपोरा में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, गुरेज घाटी में..

JAMMU-KASHMIR : बांदीपोरा में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, गुरेज घाटी में..

North Kashmir (उत्तरी कश्मीर) के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तुलैल इलाके में 11 मार्च को सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरां नाला इलाके में सेना का हेलिकॉप्टर गश्त पर था। अचानक आई खराबी के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस हादसे की सूचना दोपहर 1:40 बजे पोस्ट की है।

बचाव अभियान किया गया शुरू

इसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि पायलट और सह-पायलट के बारे में पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एसडीएम गुरेज ने बताया कि हादसे से पहले हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates