Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन लोगों की गई जान, दो जख्मी

MP : तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन लोगों की गई जान, दो जख्मी

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) के रीवा जिले में 11 मार्च की सुबह भीषण हादसे की सूचना है। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के थाना क्षेत्र में सुबह लगभग तीन बजे हुआ।

हादसे में कंटेनर के ड्राइवर और दो मैकेनिक की मौत

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे नंबर 30 पर एक कंटेनर खराब हो गया था। उसे मैकेनिक सुधारने में लगे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी, जिसके चलते कंटेनर सुधारने के काम में लगे तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुहागी थाने के प्रभारी वीसी विश्वास ने बताया है कि इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक कंटेनर का ड्राइवर और दो मैकेनिक हैं। सभी की शिनाख्त हो गई है और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों घायल ट्रक में सवार लोग हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates