Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : ईशा के हॉट जलवे का जाल फैंस के दिल को बना देता है मछली..

CINE MOTION : ईशा के हॉट जलवे का जाल फैंस के दिल को बना देता है मछली..

Bollywood की हॉट हिरोइनों में ईशा गुप्ता के जलवे का हॉटनेस फैंस के दिल पर कुछ अलग तरह का कमाल दिखाता है। इंस्टाग्राम पर वह खूब एक्टिव रहती हैं और बराबर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में उनके जलवे का जाल ऐसा होता है कि फैंस के दिल को मछली की तरह फंसा लेता है। इंस्टाग्राम पर उनके 6.5 मिलियन फॉलोअर्स है और उनकी हर तस्वीर को लाखों फैंस लाइक करते हैं। हजारों उस पर कमेंट करते हैं। फिल्मों में वो अपने किरदार की वजह से तो फेमस हैं हैं, लेकिन इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है कि लोग तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे।

फिलहाल बड़े पर्दे से दूर

ईशा गुप्ता पिछले कुछ वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। फिलहाल वह अपने परिवार और अन्य प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रही हैं। ईशा ने अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। अक्सर वह फैंस के साथ अपना हॉट अवतार शेयर करती रहती हैं। अब फिर से ईशा का नया लुक चर्चा में आ गया है।

कही जाती हैं एंजेलीना जोली

ईशा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर ईशा की तस्वीरें खूब सनसनी मचाती हैं। ईशा ने ‘जन्नत 2’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह फिल्म ‘राज 3’ में नजर आईं। ईशा के बोल्ड अवतार को देख महेश भट्ट ने तो उन्हें हिन्दुस्तान की एंजेलीना जोली की भी उपाधि दे दी थी।

अपकमिंग फिल्म ‘देसी मैजिक’

ईशा के वर्कफ्रंट को देखें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही वह अपकमिंग फिल्म ‘देसी मैजिक’ में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद उन्हें सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी फिल्म में भी देखा जा सकता है। ईशा को जन्नत 2, रूस्तम, कमांडो 2 और बादशाहो फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा ईशा गुप्ता (Esha Gupta) टीवी सीरीज ‘नकाब’ का हिस्सा थीं. इसमें मल्लिका शेरावत भी उनके साथ नजर आई थीं। ईशा इस सीरीज में पुलिसकर्मी का रोल निभा रही थीं।

Share this:

Latest Updates