Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ, बोकारो समेत इन जिलों में आज शाम से लेकर देर रात तक होगी बारिश, दुमका के मसानजोर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

Jharkhand weather update : लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ, बोकारो समेत इन जिलों में आज शाम से लेकर देर रात तक होगी बारिश, दुमका के मसानजोर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड

Weather News and Analysis, weather report, Jharkhand weather update, weather report, Jharkhand news : झारखंड में चल रहे हीटवेब और भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के लातेहार, राजधानी रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के साथ शाम से लेकर देर रात तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बारिश और तेज हवा के कारण उपर्युक्त जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम केंद्र ने बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मसानजोर में रिकॉर्ड की गई है। यहां 77.2 एमएम बारिश हुई है। इससे दुमका और आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी से निजात मिली है। लो अब राहत की सांस ले रहे हैं। इस बारिश से वहां के किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म, चाईबासा सबसे ठंडा

मौसम केंद्र रांची की सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में डाल्टनगंज सबसे गर्म जिला रहा। यहां 44.5 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। बोकारो का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में बारिश की स्थिति अभी भी बहुत खराब है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश उपराजधानी दुमका के मसानजोर में रिकॉर्ड किया गया। यहां 77.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

IMG 20230619 WA0016

20 -21 जून के पहले नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

राज्य के अमूमन सभी जिलों में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। पारा 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। राजधानी रांची सहित कई जगहों पर धूप की तपिश के साथ भीषण लू चल रही है। शाम के वक्त भी राजधानी गर्म बना हुआ है। बिल्कुल हवा नहीं चल रही है। गर्मी के कारण झारखंड के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही बताया है कि 20-21 जून के पहले गर्मी में कमी आने का कोई चांस नहीं दिख रहा है। अब मॉनसून के प्रवेश के साथ ही झारखंड के मौसम में थोड़ी नरमी आएगी।

Share this:

Latest Updates