Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और देखते ही देखते आमने-सामने टकरा गईं दो हाई स्पीड बसें, 7 की गई जान, 40 जख्मी

Severe Accident : … और देखते ही देखते आमने-सामने टकरा गईं दो हाई स्पीड बसें, 7 की गई जान, 40 जख्मी

Tamilnadu Update News, Cuddalore, 2 High Speed Buses Collided, 7 Died, 40 Injured : सोमवार को तमिलनाडु से अत्यंत दुखद खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में देखते ही देखते दो तेज रफ्तार बसें  आमने सामने टकरा गईं। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एक बस का टायर फटने के कारण हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में एक बस का आगे का एक टायर फटने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते ड्राइवर ने अपनी बस से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। मृतकों और घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates