Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : अभिनेता चिरंजीवी के बेटे रामचरण के घर 11 साल बाद आई नन्हीं परी

Bollywood update : अभिनेता चिरंजीवी के बेटे रामचरण के घर 11 साल बाद आई नन्हीं परी

Bollywood news, Bollywood Samachar, South Indian actor, Bollywood actor : मशहूर फिल्म अभिनेता चिरंजीवी के अभनेता पुत्र राम चरण के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। राम चरण की पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया। दोनों शादी के 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। बच्चे और मां की हालत स्थिर है। दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। मेगास्टार चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा और उनका परिवार नए सदस्य का स्वागत कर खुशी से झूम उठा है।

उपासना ने दिसंबर में ही की थी घोषणा

राम चरण और उपासना ने पिछले साल दिसंबर में ही घोषणा की थी कि जल्द ही उनके घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस घोषणा के बाद प्रेग्नेंसी के दौरान इस कपल ने कई शहरों और देशों की यात्रा की थी। बीते दिन राम चरण और उपासना को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में जाते देखा गया था। बहरहाल, माता-पिता बनने पर राम चरण और उपासना को दूरभाष और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है।

पहली जान उपासना और तीसरी नन्हीं परी, दूसरा कौन…

पिछले दिनों राम चरण ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह जल्द ही बेटे या बेटी के पिता बनने वाले हैं। तब उन्होंने कहा था कि उनकी पहली जान उपासना है। दूसरा जान उनका पालतू कुत्ता राइम है। और मेरी तीसरी जान आने वाली है।

Share this:

Latest Updates