Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bengal : शिल्पांचलवासियों को तोहफा, अब दुर्गापुर से हर दिन मुंबई की उड़ान, अब ढाई घंटे में आप पहुंच जाएंगे माया नगरी मुंबई

West Bengal : शिल्पांचलवासियों को तोहफा, अब दुर्गापुर से हर दिन मुंबई की उड़ान, अब ढाई घंटे में आप पहुंच जाएंगे माया नगरी मुंबई

Durgapur News, Durgapur -Mumbai , Durgapur Samachar, andal airport : शिल्पांचलवासियों को शीघ्र ही दुर्गापुर से मुंबई तक उड़ान भरने के लिए अब स्पाइस जेट के बाद एयर लाइन कंपनी इंडिगो की भी सुविधा मिलेगी। अंडाल एयरपोर्ट (दुर्गापुर) से मुंबई तक के लिए यह उड़ान एक जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में दुर्गापुर- दिल्ली, दुर्गापुर-बेंगलुरु और दुर्गापुर-हैदराबाद के सीधी फ्लाइट है। अब मुंबई के लिए यहां से हर रोज इंडिगो की फ्लाइट मिलेगी। समय की बात करें तो ढाई घंटे में आप मुंबई की धरती पर लैंड कर जाएंगे।

अंडाल एयरपोर्ट से सुबह 10.35 बजे भरेगी उड़ान

यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 7.35 बजे दुर्गापुर के लिए उड़ान भरेगी तथा सुबह 10.05 बजे अंडाल पहुंचेगी। इसके बाद अंडाल एयरपोर्ट से सुबह 10.35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और मुंबई दोपहर 01.10 बजे लैंड करेगी। वर्तमान में इंडिगो के अलावा अंडाल एयरपोर्ट से मुंबई और चेन्नई के लिए स्पाइस जेट परिसेवा दे रही है। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों से अगले कुछ दिनों के लिए स्पाइस जेट ने अंडाल एयरपोर्ट से अपनी परिसेवा तत्काल स्थगित कर रख्री है।

ढाई घंटे में मुंबई लैंड कर जाएगी यह फ्लाइट

विमान की समय-सारणी से यह स्पष्ट है कि यह फ्लाइट अधिकतम ढाई घंटे में मुंबई लैंड कर जाएगी। यहां से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने पर लोग एक दिन में काम करके मुंबई से लौट सकेंगे। यही नहीं, मुंबई से अन्य गंतव्यों के लिए भी आसानी से फ्लाइट पकड़ सकेंगे।

Share this:

Latest Updates