Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Extreme Cruelty : बेरहम बाप ने दो मासूम बेटों को हथौड़े से मार-मार कर उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी…

Extreme Cruelty : बेरहम बाप ने दो मासूम बेटों को हथौड़े से मार-मार कर उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी…

Karnataka Update News, Mandaya, Father Killed Two Sons By Attacking Hammer : कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक बेरहम बाप ने अपने दो मासूम बेटों को हथौड़े से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बच्चों की पहचान चार साल के आदर्श और तीन साल के अमूल्य के रूप में की गई है। मरालागाला का रहने वाला आरोपी श्रीकांत फरार है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पत्नी को भी बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चों पर हथौड़े से हमला किया और अपनी पत्नी लक्ष्मी को भी निशाना बनाया। अपराध का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है और पुलिस उसकी पत्नी से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। आरोपी कालाबुरागी जिले के जेवर्गी का रहने वाला है और मारालागाला गांव में विरुपाक्ष के एक खेत में काम करता है। श्रीरंगपटना ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates