Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : प्री मॉनसून का अब झारखंड में दिखने लगा असर, रांची, धनबाद, बोकारो समेत इन जिलों में होगी देर शाम या रात तक बारिश

Jharkhand weather update : प्री मॉनसून का अब झारखंड में दिखने लगा असर, रांची, धनबाद, बोकारो समेत इन जिलों में होगी देर शाम या रात तक बारिश

Weather update, weather news, Jharkhand news, weather analysis, weather report : झारखंड के लोगों को अब गर्मी से निजात मिलने वाली है, क्योंकि अब मानसून बहुत जल्द पूरे झारखंड में पैर पसारने वाला है। हालांकि इसका असर अब कई जिलों में दिखने भी लगा है। गुरुवार की शाम या देर रात तक झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है उनमें रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़ गुमला, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़  आदि शामिल है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस दौरान मैं गर्जन होगा और कई स्थानों पर वज्रपात की आशंका है। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास ना रहें। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हजारीबाग में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 98.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

डाल्टनगंज रहा सबसे ज्यादा गर्म, देवघर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में गोड्डा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं देवघर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में हुई। यहां 98. 5 एमएम में बारिश रिकार्ड की गई।

Share this:

Latest Updates